हर माता-पिता चाहते हैं कि बेटी का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल हो। भारत सरकार ने 2015 में सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana – SSY) की शुरुआत की। यह योजना लड़कियों के शैक्षिक और विवाह के खर्चों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। वर्तमान में यह योजना अपने आकर्षक ब्याज दरों और सरल निवेश प्रक्रिया के कारण बहुत लोकप्रिय हो रही है।
अगर आप अपनी बेटी के लिए यह योजना लेना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। यहां हम आपको योजना की पूरी जानकारी देंगे और बताएंगे कि इस योजना के तहत आप कैसे अपनी बेटी का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना: क्या है यह योजना?
सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक छोटी बचत योजना है। यह योजना खासतौर पर उन परिवारों के लिए बनाई गई है, जो अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं।
इस योजना के तहत 10 साल से कम उम्र की लड़कियों के नाम पर खाता खोला जा सकता है। माता-पिता या अभिभावक इस खाते में न्यूनतम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख सालाना जमा कर सकते हैं। योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों की शिक्षा और विवाह के लिए पर्याप्त धनराशि का इंतजाम करना है।
2024 की ब्याज दर और लाभ
सुकन्या समृद्धि योजना की सबसे बड़ी खासियत इसकी उच्च ब्याज दर है। वर्तमान में, योजना की ब्याज दर 8.2% प्रति वर्ष है, जो अन्य बचत योजनाओं की तुलना में काफी अधिक है।
सुकन्या समृद्धि योजना के मुख्य लाभ
- योजना के तहत निवेश, ब्याज, और परिपक्वता राशि तीनों पर टैक्स में छूट मिलती है।
- 8.2% की ब्याज के साथ योजना उच्चतम रिटर्न देती है।
- 21 साल की अवधि के बाद जमा राशि और ब्याज जोड़कर एक बड़ी रकम मिलती है, जिसे बेटी की पढ़ाई या विवाह में इस्तेमाल किया जा सकता है।
- न्यूनतम ₹250 से खाता शुरू किया जा सकता है, जिससे यह योजना हर वर्ग के लिए सुलभ बनती है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस योजना का लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी है:
- लड़की की उम्र 10 साल होनी चाहिए।
- प्रत्येक परिवार केवल दो बेटियों के लिए खाता खोल सकता है।
- विशेष मामलों में, जुड़वां बेटियों के लिए तीन खाते भी खोले जा सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
- माता-पिता या अभिभावक का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
निवेश के फायदे का गणित
सुकन्या समृद्धि योजना में नियमित निवेश के जरिए आप बड़ी बचत कर सकते हैं।
उदाहरण के तौर पर:
- अगर आप हर साल ₹1.5 लाख जमा करते हैं और 8.2% की ब्याज दर पर 21 साल तक निवेश करते हैं, तो परिपक्वता पर आपको लगभग ₹74 लाख मिलेंगे।
सुकन्या समृद्धि योजना की अवधि और निकासी
- खाता बेटी के 21 वर्ष आयु तक चलता है।
- बेटी की पढ़ाई के लिए 18 साल की उम्र के बाद आंशिक निकासी की अनुमति है।
- 21 साल के बाद, राशि खाते में जमा कर दी जाती है |
सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने की प्रक्रिया
- सुकन्या समृद्धि योजना अधिकृत बैंक की वेबसाइट पर जाएं।
- खाता खोलने का फॉर्म डाउनलोड करें।
- फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, और माता-पिता का पहचान पत्र अपलोड करें।
- न्यूनतम ₹250 जमा करें और खाता खोलने की प्रक्रिया पूरी करें।